सुजानगढ़ आयुक्त पर पुराने ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के आरोप:वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सुजानगढ़ आयुक्त पर पुराने ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के आरोप:वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में घर-घर कचरा संग्रहण के नए टेंडर को निरस्त करने का प्रयास कर पुराने ठेकेदार को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने कार्यवाहक आयुक्त गिरधारीलाल पारीक पर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर गुरुवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है।
निवर्तमान पार्षद रेवंतमल पंवार के साथ आए वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया- नगर परिषद सुजानगढ़ द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण के लिए टेंडर 18 मार्च को आमंत्रित किया गया था। जिसमें सात फर्मों ने भाग लिया था। इस टेंडर की टेक्निकल बिड खुले हुए 15 दिन बीत चुके हैं।
ज्ञापन में आरोप लगाया कि लंबा समय बीतने के बाद भी ये टेंडर नहीं खोला जा रह है। जिससे ये अंदेशा बना हुआ है कि इसे निरस्त करवाकर पूर्व ठेकेदार को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञापन में नया टेंडर निष्पक्ष रूप से जल्दी खोलकर वर्क ऑर्डर जारी किए जाने की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में विकी धाकड़, अजित कुमार, अमित कुमार, चरण दास, नोरतन, गोपाल, पिंटू खेरवाल, दिलीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2122194


