[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के अलीपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण:बोरवेल, सीवरेज जैसी समस्याओं से मिलेगी निजात, पेयजल की परेशानी होगी दूर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के अलीपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण:बोरवेल, सीवरेज जैसी समस्याओं से मिलेगी निजात, पेयजल की परेशानी होगी दूर

खेतड़ी के अलीपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण:बोरवेल, सीवरेज जैसी समस्याओं से मिलेगी निजात, पेयजल की परेशानी होगी दूर

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले की पचेरी कलां ग्राम पंचायत के अलीपुर गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक श्रवण कुमार मुख्य अतिथि थे, जबकि प्रधान हरिकृष्ण यादव ने अध्यक्षता की।

फीता काटकर किया लोकार्पण

समारोह के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। इनमें अलीपुर गांव के खातियों के मोहल्ले में बोरवेल, पुराने कुएं के पास नए बोरवेल का निर्माण, रामगोपाल शर्मा के घर से शीशराम के नोहरे तक सीवरेज लाइन और धर्मशाला के पीछे इंटरलॉक सड़क जैसे कई कार्य शामिल थे।

विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता

इस अवसर पर विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।

पेयजल स्तर गिरने से हो रही परेशानी

विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पेयजल का स्तर गिरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने बोरवेल स्वीकृत किए हैं, जिनके निर्माण से आमजन को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ही कार्यों की अपेक्षा जताई। इस मौके पर बलवीर सिंह, संतोष गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सत्येंद्र यादव, जेपी यादव, गोपाल शर्मा, डॉ. हनुमान कुमावत और रोहिताश्व तंवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles