[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित, 51 प्रकरणों पर सुनवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित, 51 प्रकरणों पर सुनवाई

राजपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित, 51 प्रकरणों पर सुनवाई

सीकर : अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने दांतारामगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुरा में बुधवार को रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, कृषि एवं पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

चौपाल के दौरान पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 51 प्रकरण प्राप्त हुए। एडीएम ने सभी मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर कई समस्याओं का निराकरण भी किया गया।

इस अवसर पर मोनिका सामोर (उपखंड अधिकारी), तहसीलदार, जिला व उपखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles