[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“हेलो, मैं जिला कलेक्टर सीकर बोल रहा हूँ…”: कलेक्टर आशीष मोदी ने परिवादियों से की सीधी बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

“हेलो, मैं जिला कलेक्टर सीकर बोल रहा हूँ…”: कलेक्टर आशीष मोदी ने परिवादियों से की सीधी बात

“हेलो, मैं जिला कलेक्टर सीकर बोल रहा हूँ…”: कलेक्टर आशीष मोदी ने परिवादियों से की सीधी बात

सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के परिवादियों से सीधे दूरभाष पर संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

कलेक्टर मोदी ने नीमकाथाना क्षेत्र के फूलचंद द्वारा पेयजल आपूर्ति में अनियमितता, अजीतगढ़ के हथोरा निवासी गजेंद्र सिंह द्वारा सरकारी ट्यूबवेल खराब होने और पानी लीकेज की समस्या तथा दांता के राजेंद्र सिंह द्वारा हैंडपंप खराब होने की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधीक्षण अभियंता को मौके पर जाकर जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार, श्रीमाधोपुर क्षेत्र के थोई निवासी लोकेश सैनी द्वारा बिजली विभाग की ओर से गलत वीसीआर भरने की शिकायत पर कलेक्टर ने एवीवीएनएल के अधिकारियों को जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अन्य परिवादियों की शिकायतें भी ध्यानपूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें और आमजन को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता रामकुमार चाहिल, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता सुभाष देवंदा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles