[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना 2027 के डिजिटल टूल्स पर प्रशिक्षण, जिला स्तरीय शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना 2027 के डिजिटल टूल्स पर प्रशिक्षण, जिला स्तरीय शिविर आयोजित

जनगणना 2027 के डिजिटल टूल्स पर प्रशिक्षण, जिला स्तरीय शिविर आयोजित

झुंझुनूं : जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सूचना एवं जनसंपर्क सभागार में प्रारंभ हुआ। शिविर में चयनित फील्ड ट्रेनर्स को डिजिटल टूल्स एवं तकनीकी पहलुओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में उन्होंने अधिकारियों को जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सभी शंकाओं का समाधान यहीं सुनिश्चित किया जाए, ताकि फील्ड स्तर पर कार्य में कोई बाधा न आए।

कलेक्टर ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में की जा रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनेगी। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे चार्ज स्तर पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि पहली बार मोबाइल आधारित डाटा संग्रहण प्रणाली अपनाई जा रही है, जिसमें प्रगणक और सुपरवाइजर मोबाइल ऐप के माध्यम से सूचनाएं दर्ज करेंगे। साथ ही नागरिकों को स्वगणना (Self Enumeration) का विकल्प भी दिया गया है, जिसके तहत 1 से 15 मई तक आमजन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित 33 प्रश्नों के उत्तर स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत में मास्टर ट्रेनर मोतीलाल ने जनगणना के महत्व और गुणवत्ता मानकों पर प्रकाश डाला, वहीं मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार सैनी ने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB), परिसर, भवन, जनगणना मकान एवं परिवार जैसी अवधारणाओं को विस्तार से समझाया।

उप जिला जनगणना अधिकारी एवं सांख्यिकी विभाग की उपनिदेशक पूनम कटेवा ने बताया कि जिले में 74 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही 3741 ब्लॉकों का गठन किया गया है, जिनमें 4096 प्रगणक एवं 704 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

इस अवसर पर सुभाष यादव, विकास भाम्बू, पवन राव, विकास झाझड़िया, निकिता सैनी सहित जनगणना से जुड़े विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles