साप्ताहिक समीक्षा बैठक: पेयजल, विद्युत व संपर्क पोर्टल की मॉनिटरिंग पर जोर
साप्ताहिक समीक्षा बैठक: पेयजल, विद्युत व संपर्क पोर्टल की मॉनिटरिंग पर जोर
झुंझुनूं : कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप योजनाएं, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा एवं शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संपर्क पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और दर्ज शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
गर्मी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने जलदाय विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति नियमित व पर्याप्त मात्रा में बनी रहे तथा संभावित जल संकट वाले क्षेत्रों में अग्रिम वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर दिया और स्पष्ट किया कि ट्रिपिंग या फॉल्ट की स्थिति में त्वरित समाधान किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर बल दिया।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2120777


