अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, दीवार पर गिरा
अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, दीवार पर गिरा
बगड़ : काबे के वार्ड 2 में स्थित सामुदायिक भवन के पास निर्मल चौक में सोमवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। टक्कर के बाद तारों में आए खिंचाव के कारण पास का दूसरा पोल भी क्षतिग्रस्त होकर रास्ते की ओर झुक गया।
घटना की सूचना मोहल्लेवासियों ने तुरंत विद्युत निगम कार्यालय को दी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने स्थिति का जायजा लिया और झुके हुए पोल व तारों की जांच के बाद बिजली सप्लाई पुनः चालू कर दी।
मोहल्लेवासियों के अनुसार, एक पोल टूटकर दीवार के सहारे खड़ा है, जबकि दूसरा पोल तारों के खिंचाव से झुककर रास्ते में आ गया है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। एक पोल निर्मल कॉलोनी के मुख्य चौक पर तथा दूसरा कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर स्थित है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इनमें से एक पोल पहले से ही जर्जर हालत में था और इसकी शिकायत पहले भी निगम अधिकारियों को दी जा चुकी थी। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मोहल्लेवासियों ने विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि दोनों क्षतिग्रस्त पोलों को जल्द से जल्द बदला जाए, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2119602


