[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:8153 अफीम पौधे जब्त, एनडीपीएस एक्ट में की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:8153 अफीम पौधे जब्त, एनडीपीएस एक्ट में की कार्रवाई

उदयपुरवाटी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:8153 अफीम पौधे जब्त, एनडीपीएस एक्ट में की कार्रवाई

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस ने मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गोठड़ा थाने से संबंधित एक प्रकरण में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खेत से 8153 अफीम के पौधे जब्त किए थे। इन पौधों का कुल वजन 177.89 किलोग्राम था। गोठड़ा थाने के एसआई सुभाष चंद्र ने 2 मार्च को आरोपी के कब्जे वाले खेत से यह अवैध मादक पदार्थ जब्त किया था।

थाना प्रभारी रामपाल मीना ने बताया कि विशेष अभियान के तहत करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी बाबूलाल को गिरफ्तार किया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने ढाकला की ढाणी, तन चिराना निवासी बाबूलाल गुर्जर पुत्र बल्लाराम गुर्जर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में सीआई रामपाल मीना के साथ कांस्टेबल अनिल सिंह, भागीरथ और चालक थानेश्वर सहित पुलिस टीम शामिल थी।

Related Articles