सीएचसी बगड़ में दिखी संस्थागत प्रसव की मिसाल, नर्सिंग ऑफिसर ने चुना सरकारी अस्पताल
सीएचसी बगड़ में दिखी संस्थागत प्रसव की मिसाल, नर्सिंग ऑफिसर ने चुना सरकारी अस्पताल
बगड़ : जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ में मंगलवार को संस्थागत प्रसव सेवा की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर के औचक निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया।
सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि वार्ड निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि सुनील कुमारी, पत्नी संदीप कुमार, निवासी बुडानिया, जो स्वयं सुजानगढ़ ब्लॉक में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने अपनी डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल के रूप में सीएचसी बगड़ को चुना। उल्लेखनीय है कि उनके पास निजी अस्पताल में कैशलेस डिलीवरी का विकल्प भी उपलब्ध था।
सीएचसी बगड़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम कुमारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगलाल बुडानिया की देखरेख में सुनील कुमारी का सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया गया, जिसमें उन्होंने एक स्वस्थ नवजात को जन्म दिया।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सुनील कुमारी को बधाई देते हुए उनके इस निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उदाहरण सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है और आमजन के लिए भी प्रेरणादायक है।
रात्रिकालीन इमरजेंसी सेवाएं मिलीं दुरुस्त
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने अस्पताल की रात्रिकालीन इमरजेंसी सेवाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान सभी ड्यूटी कार्मिक उपस्थित मिले तथा इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उपचार संबंधी फीडबैक लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए चिकित्सा स्टाफ को निरंतर बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2118878


