विद्यार्थियों को कानून व ऑनलाइन सुरक्षा की दी जानकारी
बीदासर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी
बीदासर : ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। परिवर्तनकारी मंगलवार के तहत कानूनी साक्षरता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किया जा रहा है शिविर में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में पैनल एडवोकेट अरविन्द चौधरी एवं एडवोकेट महेश छापोला ने विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता के साथ-साथ बढ़ते साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। वक्ताओं ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा अज्ञात लिंक व कॉल से सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही ऑनलाइन गेमिंग की लत से होने वाले नुकसान और उससे बचने के तरीके भी समझाए। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में समाधान किया। विद्यालय प्रशासन ने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता शिविर आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर संस्थान के निर्देशक नवल-किशोर मीणा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2118697


