नीमकाथाना में सरकारी भूमि पर अवैध खनन:पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी की जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
नीमकाथाना में सरकारी भूमि पर अवैध खनन:पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी की जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
नीमकाथाना : नीमकाथाना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है। जबकि 2 ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार-चला कि ढाणी में राजस्थान सरकार द्वारा ग्राम चला की ढाणी में भूमि न्यायालय भवन एवं न्यायिक अधिकारियों के आवास के लिए आवंटित है। इस भूमि से अवैध रूप से मिट्टी खनन की शिकायत पर पुलिस थाना सदर नीमकाथाना में दी गई।
बिना नंबर का ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
बार संघ नीमकाथाना के अधिवक्ताओं द्वारा इस मामले की सूचना अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश कोर्ट नंबर-01 को दी गई। इसके बाद न्यायालय के निजी सहायक बनवारीलाल व सहायक नाजिर जितेंद्र कुमार शर्मा व कोर्ट एलडीसी विरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची, जहां एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी से भरा हुआ मिला, जिसे जब्त कर लिया गया।
दो लोगों को किया गिरफ्तार
सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि जेसीबी चालक रतन लाल चला की ढाणी और ट्रैक्टर ड्राइवर राजेश कुमावत को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अज्ञात वाहन चालकों, ठेकेदारों व माफियाओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। थानाधिकारी ने बताया की सरकारी भूमि पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2116233


