कंप्यूटर शिक्षकों की संगठित टीम बनाने की कवायद शुरू:ब्लॉक कार्यकारिणी गठन 30 अप्रैल तक, रजनीश कालेर को मिली अहम जिम्मेदारी
कंप्यूटर शिक्षकों की संगठित टीम बनाने की कवायद शुरू:ब्लॉक कार्यकारिणी गठन 30 अप्रैल तक, रजनीश कालेर को मिली अहम जिम्मेदारी
झुंझुनूं : प्रदेश में कंप्यूटर शिक्षा को सशक्त बनाने और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए ‘टीम कंप्यूटर शिक्षक’ ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में झुंझुनूं में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में नवलगढ़ ब्लॉक में प्रभारी की जिम्मेदारी रजनीश कालेर को दी गई। उनके साथ नितेश और अशोक भी सहयोगी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
रजनीश कालेर के नेतृत्व में चुनाव प्रभारी नामांकन प्राप्त करेंगे और प्राथमिकता के आधार पर मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। नवलगढ़ ब्लॉक में पांच प्रमुख पदों का चयन किया जाना है: ब्लॉक अध्यक्ष (सर्वाधिक वरीयता प्राप्त प्रत्याशी), ब्लॉक उपाध्यक्ष, ब्लॉक उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित), ब्लॉक कोषाध्यक्ष और ब्लॉक सचिव।
30 अप्रैल तक पूरा होगा लक्ष्य
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवलगढ़ सहित सभी ब्लॉकों में कार्यकारिणी गठन का कार्य 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष और सुव्यवस्थित रखने का जिम्मा रजनीश कालेर और उनकी टीम पर रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2116211


