[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवनारायण योजना में 8 छात्र-छात्राएं चयनित:गुढ़ागौड़जी में सम्मान समारोह, निशुल्क शिक्षा मिलेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवनारायण योजना में 8 छात्र-छात्राएं चयनित:गुढ़ागौड़जी में सम्मान समारोह, निशुल्क शिक्षा मिलेगी

देवनारायण योजना में 8 छात्र-छात्राएं चयनित:गुढ़ागौड़जी में सम्मान समारोह, निशुल्क शिक्षा मिलेगी

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे में देवनारायण योजना के तहत चयनित 8 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का पुष्पमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि देवनारायण योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के चयनित विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और वस्त्र की सुविधा प्रदान की जाती है। यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है, जो उन्हें बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का अवसर देती है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इन छात्र-छात्राओं के चयन में एक स्थानीय निजी संस्था का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस संस्था ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई, जिसके तहत वे देवनारायण योजना में चयनित हो सके। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पहले समाज की बेटियां विद्यालय तक नहीं पहुंच पाती थीं, लेकिन अब वे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं और उच्च पदों पर आसीन हो रही हैं।

इस अवसर पर सुभाष खटाना, राजेश खटाना किशोरपुरा, मुकेश गुर्जर, दिलीप गुर्जर, रामनिवास रावत, विकास गुर्जर, राजू गुर्जर, रामनिवास सिराधना और प्रभु गुर्जर सिराधना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles