नवलगढ़ में इंजेक्शन चोरी का मामला:तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, निजी अस्पताल में डायलिसिस टेक्नीशियन का करता है काम
नवलगढ़ में इंजेक्शन चोरी का मामला:तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, निजी अस्पताल में डायलिसिस टेक्नीशियन का करता है काम
नवलगढ़ : नवलगढ़ जिला अस्पताल से लाखों रुपए के ह्यूमन एल्ब्यूमिन इंजेक्शन चोरी मामले में पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने चोरी के इंजेक्शन खरीदने वाले आरोपी विकास सैनी को बबाई से गिरफ्तार किया है।सीआई अजयसिंह ने बताया-गिरफ्तार आरोपी विकास सैनी जयपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत है। वह अन्य स्थानों पर भी अपनी सेवाएं देता रहा है।
एक साथ की थी ट्रेनिंग
जांच में सामने आया है कि विकास सैनी पहले से गिरफ्तार आरोपी देवेंद्रसिंह से चोरी के ह्यूमन एल्ब्यूमिन इंजेक्शन खरीदता था। दोनों के बीच पैसों का लेन-देन भी पाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक साथ ट्रेनिंग की थी, जिससे उनकी आपसी पहचान बनी और इसी का फायदा उठाकर यह नेटवर्क तैयार किया गया।
पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि विकास सैनी इन इंजेक्शनों को आगे कहां और किसे बेचता था। इस मामले में इंजेक्शन चोरी की मुख्य आरोपी दीपाली कुमावत और देवेंद्रसिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2115837


