कूलर की हवा में सोता रहा परिवार,चोर कैश-नकदी ले उड़े:सुबह टाइम देखने उठे तो चला पता; घर से 3 किलोमीटर दूर मिले 2 बक्से
कूलर की हवा में सोता रहा परिवार,चोर कैश-नकदी ले उड़े:सुबह टाइम देखने उठे तो चला पता; घर से 3 किलोमीटर दूर मिले 2 बक्से
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में रात के सन्नाटे में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जबकि परिवार बरामदे में कूलर चलाकर गहरी नींद में सोता रहा। सुबह जब घर का सदस्य समय देखने के लिए उठा तो चोरी का पता चला। चोर करीब 2 लाख रुपए नकद और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात बलारां थाना इलाके में 19 अप्रैल रात की है। जहां कूलर की आवाज में एक तरफ परिवार सोता रहा, दूसरी तरफ चोर कमरे में रखे तीन बक्से उठाकर ले गए। पुलिस ने तलाश किया तो घर से तीन किलोमीटर दूर दो बक्से मिले। फिलहाल बलारां थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
कमरे की कुंडी खुली मिली, तीन बक्से गायब मिले
बलारां के डूडवा गांव निवासी पीड़ित रामचंद्र ने बताया कि 19 अप्रैल की रात को वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मकान के बरामदे में सो रहे थे। सुबह 4:15 के करीब उनकी आंख खुली तो उन्होंने मोबाइल में टाइम देखने का सोचा। लेकिन उन्हें मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कमरे की तरफ जाकर देखा तो कमरे की कुंडी खुली हुई थी। जिसमें रखे तीन बक्से गायब थे। इन बक्सों में 2 लाख नकद, 7 तोला सोना,10 तोला चांदी सहित अन्य सामान रखा हुआ था। घर से करीब 3 किलोमीटर दूर गांव के खुले मैदान में दो बक्से खाली मिले।
रात को करीब 1:15 बजे बाद हुई चोरी की वारदात
रामचंद्र के अनुसार, रात को उन्होंने बरामदे में कूलर चलाया हुआ था। रात को करीब 1:15 बजे के लगभग एक बार उनकी आंख भी खुली थी, तब तक चोरी नहीं हुई थी। इसके बाद ही चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान का मेन गेट भी अंदर से बंद था। ऐसे में अंदेशा है कि चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे और फिर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2115714


