नीमकाथाना में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान महापंचायत:योजना को निरस्त करने की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
नीमकाथाना में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान महापंचायत:योजना को निरस्त करने की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान महापंचायत के बैनर तले किसानों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने एक्सप्रेसवे परियोजना को रद्द करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे योजना निरस्त करने की मांग
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारों ने सिंचाई और पानी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि सड़कों के नाम पर किसानों की जमीनें छीनी जा रही हैं। जाट ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।

जनसुनवाई का विरोध करने की दी चेतावनी
रामपाल जाट ने चेतावनी दी कि जब भी भूमि अधिग्रहण की सुनवाई होगी, उससे एक दिन पहले गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी जनसुनवाई होगी, उसका विरोध किया जाएगा। जाट ने किसानों के दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे अपनी जमीन बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे और जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे।
जाट ने बताया कि भरतपुर, ब्यावर और कोटपूतली-किशनगढ़ क्षेत्रों में किसानों की बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में सभी किसानों ने एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया है।
फसल योग्य जमीन का अधिग्रहण उचित नहीं
उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार फसल योग्य और सिंचित भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाना चाहिए। यदि किसी विशेष परिस्थिति में अधिग्रहण आवश्यक हो, तो पहले वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। जाट ने सरकार पर आरोप लगाया कि बिना किसी तैयारी के बलपूर्वक किसानों की जमीन लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।
महापंचायत में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में किसान अपने मताधिकार का प्रयोग जाति, धर्म या पार्टी के आधार पर नहीं, बल्कि किसानों के आर्थिक हितों के आधार पर करेंगे। इस दौरान किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बलदेव यादव, मदनलाल सैनी, कृष्ण यादव सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2115712


