रतननगर में बाल विवाह रुका, परिजनों को किया पाबंद:पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन व एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन की संयुक्त कार्रवाई
रतननगर में बाल विवाह रुका, परिजनों को किया पाबंद:पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन व एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन की संयुक्त कार्रवाई
चूरू : चूरू के रतननगर में पुलिस, राजस्थान महिला कल्याण मंडल की परियोजना ‘एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन’ और चाइल्ड हेल्पलाइन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बाल विवाह रुकवाया है। बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ्री नंबर 18001027222 और 1098 पर तीन नाबालिग बालिकाओं के बाल विवाह की सूचना मिली थी।
इस सूचना के आधार पर चाइल्ड हेल्पलाइन चूरू के जिला समन्वयक पन्ने सिंह और एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन के रेस्क्यू समन्वयक रिजवान खान ने रतननगर थाने को सूचित किया।
थाने के बाल कल्याण अधिकारी कैलाश ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में तीन नाबालिग बालिकाओं की शादी होने की बात सामने आई। दस्तावेजों की जांच में एक बालिका नाबालिग पाई गई, जिसके विवाह की रस्में शुरू हो चुकी थीं।
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका के परिजनों को नोटिस जारी कर पाबंद किया गया और विवाह रुकवाया गया। परिजनों को नाबालिग बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2115695


