[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंदिर ट्रस्ट की जगह बिना परमिशन व्यावसायिक निर्माण का आरोप:दुकानदारों ने ट्रस्टियों और बिल्डर के खिलाफ ठगी के आरोप लगाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

मंदिर ट्रस्ट की जगह बिना परमिशन व्यावसायिक निर्माण का आरोप:दुकानदारों ने ट्रस्टियों और बिल्डर के खिलाफ ठगी के आरोप लगाए

मंदिर ट्रस्ट की जगह बिना परमिशन व्यावसायिक निर्माण का आरोप:दुकानदारों ने ट्रस्टियों और बिल्डर के खिलाफ ठगी के आरोप लगाए

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ शहर के सिंघी मंदिर के पास स्थित भैरव प्लाजा के दुकानदारों ने एडीएम, एसडीएम और नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देकर श्री देवसागर सिंघी जैन मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों और बिल्डर के द्वारा दुकानदारों के साथ ठगी किए जाने की शिकायत करते हुए समस्याओं का समाधान करने की मांग रखी है।

अधिकारियों को दिए ज्ञापन में दुकानदारों ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा प्लाजा में दुकान खरीदने वाले दुकानदारों से अमानत राशि के रूप में 7 लाख रुपए और बाद में 75 हजार रुपए अतिरिक्त चार्ज वसूल किया था। जिसकी आज तक कोई रसीद नहीं दी गई। अंडर ग्राउंड में अस्थाई रूप से लगाए गए ट्रांसफर को ऊपर साइड में करवाने का भी वादा किया था। जो पूरा नहीं किया गया।

एनओसी मिलने पर किराया लिया जाएगा

दुकानदारों ने लिखा ट्रस्ट ने आश्वासन दिया था की मार्केट का काम पूरा होने के बाद नगर परिषद से एनओसी मिलने पर किराया लिया जाएगा। लेकिन अब दुकानदारों से किराया मांग कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। दुकानदारों ने बताया उन्हें पता चला है कि कई दुकानों को दो-दो बार बेचा जा चुका है और इस संबंध में कई मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। दुकानदारों ने लिखा कि यह प्लाजा बनाने की व्यावसायिक परमिशन भी ट्रस्ट के पास नहीं है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि ट्रस्टियों ने नगर परिषद में गेस्ट हाउस बनाने की परमिशन लेकर व्यावसायिक मार्केट बना लिया। जो कि हमारे साथ धोखाधड़ी की है।

दुकानदारों ने अमानत राशि की रसीद दिलाने की मांग की

दुकानदारों ने अमानत राशि की रसीद दिलाने, बारिश के समय इकट्ठा होने वाले पानी की उचित व्यवस्था करवाने, मार्केट के सामने बनी दुकानों को हटाने, पार्किंग सुविधा विकसित करने, सुलभ शौचालय की व्यवस्था करने, अधूरा निर्माण कार्य पूरा करने और देवस्थान विभाग व नगर परिषद से मिली अनुमति की कॉपी दुकानदारों को उपलब्ध करवाने की मांग रखी।

ज्ञापन देने वालों में विमल गोदारा, कन्हैयालाल, भगवाना राम, पुखराज, चंद्रप्रकाश, चेनाराम, नेमीचंद, लियाकत भाटी, मदनलाल, रामलाल शर्मा, सीताराम, श्यामलाल, सहित बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।

Related Articles