[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आज, अमित ओला होंगे मुख्य अतिथि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आज, अमित ओला होंगे मुख्य अतिथि

झुंझुनूं में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आज, अमित ओला होंगे मुख्य अतिथि

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : “संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिडानिया और झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 20 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे मान नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में झुंझुनूं से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अमित ओला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी इस्लाम खान करेंगे।

गीडानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला और झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles