बीबाणी मुक्तिधाम मंदिर परिसर में लगाई गई कुर्सियां, दर्शनार्थियों को मिलेगी सुविधा
बीबाणी मुक्तिधाम मंदिर परिसर में लगाई गई कुर्सियां, दर्शनार्थियों को मिलेगी सुविधा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : बीबाणी विकास समिति द्वारा सामाजिक सरोकार का उदाहरण पेश करते हुए बीबाणी मुक्तिधाम मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों के बैठने के लिए कुर्सियां लगवाई गईं। यह व्यवस्था स्वर्गीय गणपत राम व लक्ष्मी देवी राजोरिया की पुण्य स्मृति में की गई। संस्था के संरक्षक डॉ. एस. एन. शुक्ला ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब बैठने में सुविधा मिलेगी, जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर डॉ. एस. एन. शुक्ला, डॉ. एस. के. भार्गव, देवेंद्र कुमार गौड़, सुमेर सिंह कर्णावत, सीताराम सैनी, प्रदीप कुमार शुक्ला, सुनील कुमार सैनी, राजकुमार सोनी, रतनलाल जांगिड़, भंवरलाल सैनी, विनोद कुमार टीबड़ा, पोलैंड सैनी, सुरेश सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे जनहित में सराहनीय पहल बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2111859


