[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में धूमधाम से मनी परशुराम जयंती, जयकारों से गूंजा परशुराम भवन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में धूमधाम से मनी परशुराम जयंती, जयकारों से गूंजा परशुराम भवन

बीदासर में धूमधाम से मनी परशुराम जयंती, जयकारों से गूंजा परशुराम भवन

बीदासर : श्री बीदासर ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाई गई। स्थानीय परशुराम भवन में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों की उपस्थिति रही, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम की महाआरती की गई। इस दौरान “जय परशुराम” के उद्घोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और सनातन धर्म के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि धर्म और न्याय के प्रतीक हैं, जिनके जीवन से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए।

संघ के संयोजक फुसराज गौड़ ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जयंती को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया और आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी गहन चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में डूंगरमल शर्मा, संतोष चोटिया, डॉ. प्रदेश भारद्वाज, एडवोकेट सज्जन चोटिया, नरेश सारस्वत, ऋतुराज शर्मा, मनोज काछवाल, पंडित देवकीनंदन शर्मा, वैद्य विजय कुमार शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, बबलू शर्मा, गौरव पारीक, आकाश शर्मा, मदन शर्मा, महेश शर्मा, गोवर्धन शर्मा, अशोक शर्मा, दयाशंकर जोशी, पंडित हर्ष शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन ने समाज में एकता, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।

Related Articles