[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर खेत खेजड़ी तोरई अभियान, आखातीज पर प्रथम चरण : एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हर खेत खेजड़ी तोरई अभियान, आखातीज पर प्रथम चरण : एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

हर खेत खेजड़ी तोरई अभियान, आखातीज पर प्रथम चरण : एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरु : जिला मुख्यालय के निकट वृत्ति गांधी ग्राम रामसरा चुरु राजस्थान से आज अक्षय तृतीया अन्नदाता के पावन पर्व पर वर्षा आधारित बेलदार सब्जियों का हर खेत खेजड़ी तोरई अभियान का शुभारंभ की शुरुआत यासि व चारविक बच्चों से खेजड़ी पेड़ के नीचे जड़ में सुखे में बीजारोपण कर किया।

अभियान के संयोजक एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने समस्त राजस्थान प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगो से अपील करते हुए कहा कि हर गांव हर खेत हर खेजड़ी,पेड़ की जड़ में सुखे में तोरई, बाड करेला, आरिया काली ककड़ी, लोकी घिया, आधा किलो वजनी बड़ी टिंडा, एक फुट लम्बी मोटे चंवला की फली, मतिरी लोया, काचरा, बड़ी ग्वार फली, सैमफली आदि के बीजों को पेड़ों के निचे जड़ में बीज छोड़ कर वर्षांत आगमन पर सबसे पहले शुद्ध देसी सब्जी का लाभ हम ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब स्कूलों की छुट्टीया चल रहीं हैं हमें बच्चों को साथ भ्रमण पर लेकर इस अभियान की शुरुआत खास तौर से राजस्थान के मरूस्थलीय जिलों में की जा सकती है हमें पुरे राज्य में इस अभियान का जन जागरण वर्षा आने से पहले पहले कर धरातल पर क्रियान्वयन करना है उन्होंने कहा कि बीजों की उपलब्धता आपसी आदान-प्रदान से हो सकती है बाकी अभियान के संयोजक सदस्य से सहयोग लिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि समाज में इस टच स्क्रीन मोबाइल के ज़माने में बच्चों का ध्यान हटाकर हमे़ सुस्वास्थ्य की ओर लगाना आवाश्यक है पहला सुख निरोगी काया है बच्चों की सुस्वास्थ्य की नींव में शुद्ध ख़ान पान जरूरी है सुस्वास्थ्य शैक्षणिक विकास की प्रथम सिढी है उन्होंने बताया कि अभियान की क्रियान्विति आज से शुरू कर सीमा वृति जिलों से लेकर राज्य के सीमावर्ती स्टेंट तक ये जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। गांधी ग्राम रामसरा का लक्ष्य है कि रक्षाबंधन पर आने वाली बहनों देसी सब्जी तोरई के थैले भर कर लें जायेगी, सर्व प्रथम की दो चार बेल अड़क रह जायेगी वो पुरे परिवार में विभिन्न तरह की भरपूर सब्जियों का लाभ देगी,आओ अभियान का हिस्सा बन कर कदम से कदम मिलाकर स्वस्थ समाज निर्माण में अग्रसर हो कर भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Articles