[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बकरियां चोरी पर ग्रामीण भड़के, किया प्रदर्शन:पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बकरी का बच्चा लेकर पहुंचे थाने, कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बकरियां चोरी पर ग्रामीण भड़के, किया प्रदर्शन:पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बकरी का बच्चा लेकर पहुंचे थाने, कार्रवाई की मांग

बकरियां चोरी पर ग्रामीण भड़के, किया प्रदर्शन:पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बकरी का बच्चा लेकर पहुंचे थाने, कार्रवाई की मांग

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना परिसर में शनिवार को मैनपुरा गांव के ग्रामीणों ने बकरियां चोरी के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पशुपालक सुरेंद्र के अनुसार, यह घटना 14 अप्रैल की रात करीब 12 बजे हुई थी। उनका परिवार उस समय खेत में गेहूं निकालने गया था। सुबह लगभग 3 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि बाड़े में बंधी 10 बकरियां और उनके 6 बच्चे गायब थे। अज्ञात चोर उन्हें चुरा ले गए थे।

घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में गहरा रोष था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और इसे गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया।

धरने की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी ग्रामीणों के समर्थन में गुढ़ा थाने पहुंचे। उन्होंने अपने हाथ में एक बकरी का बच्चा लेकर पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की, जिससे यह मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवलगढ़ के सर्किल ऑफिसर (सीओ) ने फोन पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा से बात की। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि चोरी का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles