[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में 75 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला, इलाके में फैली सनसनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में 75 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला, इलाके में फैली सनसनी

खाटूश्यामजी में 75 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला, इलाके में फैली सनसनी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : कस्बे के रींगस रोड स्थित बाबा गौशाला के सामने श्याम नगरी क्षेत्र में शुक्रवार को करीब 75 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। हेड कांस्टेबल शायर सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Related Articles