गोशाला में सिलेंडर फटा, 4-5 गायें जिंदा जलीं:पिलानी के झेरली गांव में हादसा, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी
गोशाला में सिलेंडर फटा, 4-5 गायें जिंदा जलीं:पिलानी के झेरली गांव में हादसा, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी
पिलानी : पिलानी के झेरली गांव स्थित एक गोशाला में शनिवार को सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में 4 से 5 गायें जिंदा जल गईं, जबकि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गोशाला में रहने वाला परिवार रसोई में खाना बना रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई।
परिवार ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन रसोई की छत लकड़ी की बल्लियों से बनी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।

ग्रामीणों और राहत दल ने किया बचाव का प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हिंदू क्रांति सेना के विकास डूमोली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गायों को बचाने का प्रयास किया। हालांकि आग इतनी भयंकर थी कि 4 से 5 गायें पूरी तरह झुलस गईं।
फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी, हालात पर नजर
सूचना मिलने पर पिलानी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे से आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2109620


