[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में नगर परिषद की अनदेखी ‘अमृत भारत’ पर भारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में नगर परिषद की अनदेखी ‘अमृत भारत’ पर भारी

स्टेशन के बाहर गंदगी के ढेर, दुर्गंध से राहगीर परेशान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक बार फिर नगर परिषद की लापरवाही सामने आई है। चूरू जंक्शन रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर ही गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन से बाहर कदम रखते ही मुख्य सड़क के किनारे दीवार के पास कचरे के अंबार नजर आते हैं, जो शहर की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए यह दृश्य शहर की खराब छवि प्रस्तुत करता है। गंदगी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद आयुक्त को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग से कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं, इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रेलवे स्टेशन के बाहर सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए, ताकि शहर की गरिमा बनी रहे। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों का प्रभाव तभी नजर आएगा, जब जमीनी स्तर पर जिम्मेदार विभाग सक्रियता दिखाएं।

यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह न केवल स्वच्छता अभियान की साख पर सवाल खड़े करेगा, बल्कि आमजन की परेशानी भी लगातार बढ़ती रहेगी।

Related Articles