[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में नालियां ओवरफ्लो, सड़क पर गंदा पानी जमा:गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने नगरपालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में नालियां ओवरफ्लो, सड़क पर गंदा पानी जमा:गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने नगरपालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

सिंघाना में नालियां ओवरफ्लो, सड़क पर गंदा पानी जमा:गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने नगरपालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

सिंघाना : सिंघाना कस्बे में नगरपालिका की कथित लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की नियमित सफाई न होने से वे गंदगी से अटी पड़ी हैं, जिससे मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि चिड़ावा बाइपास से मुख्य बाजार तक सड़क पर पानी जमा होने की समस्या के समाधान के लिए एक नाले का निर्माण किया गया था। हालांकि, इसकी नियमित सफाई न होने के कारण नाला ओवरफ्लो हो रहा है और गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। सड़क किनारे बने निकासी नाले भी गंदगी से भरे पड़े हैं और उनकी सफाई नहीं हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, नगरपालिका ने सफाई के नाम पर नाले की पट्टियां हटा दी थी, लेकिन नाला अभी भी खुला पड़ा है। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। निवासियों ने इस समस्या के संबंध में कई बार नगरपालिका को सूचित किया है, लेकिन उनकी शिकायतों का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

दुकानों के सामने खुले नाले में गंदा पानी जमा होने से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गंदगी में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नाले की सफाई के नाम पर पक्की नाली को तोड़ दिया गया था, लेकिन उसे ढकने के लिए अभी तक कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और नगरपालिका को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पाबंद करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सुनील कुमार, इंद्राज जांगिड़, जगदीश स्वामी, विजेंद्र शर्मा, विकास कुमार, पूर्णमल, हरिराम कुमावत, सुरेंद्र, सुभाष, प्रकाश सोमरा, रोहिताश सोमरा, गोपाल, हेमराज, महावीर सोमरा, धुड़ाराम, मोहनलाल जांगिड़, अमरसिंह, मुकेश सैनी, विशंभर दयाल और बहादुर मल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles