[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थली में दलीप सिंह कसाणा का शहादत दिवस मनाया:अप्रैल 2022 में हुए थे शहीद, ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

थली में दलीप सिंह कसाणा का शहादत दिवस मनाया:अप्रैल 2022 में हुए थे शहीद, ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

थली में दलीप सिंह कसाणा का शहादत दिवस मनाया:अप्रैल 2022 में हुए थे शहीद, ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के थली गांव में राजस्थान पुलिस के जवान दलीप सिंह कसाणा की चतुर्थ पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों और युवाओं ने एकत्र होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कसाणा थे, जबकि अध्यक्षता संदीप कसाणा ने की। विनोद कसाणा ने बताया कि दलीप सिंह कसाणा राजस्थान पुलिस के एक होनहार जवान थे।

अप्रैल 2022 में वीरगति को प्राप्त हुए थे

दलीप सिंह कसाणा अप्रैल 2022 में राजस्थान पुलिस में सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने अपने सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश और समाज के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

2 मिनट का मौन रखा

कार्यक्रम का समापन शहीद के प्रति दो मिनट का मौन रखकर किया गया। इस दौरान उनके बेटे नीरज ने अपने पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर महक सिंह, सुरेश कुमार, श्रवण सिंह, रतनलाल, वेदप्रकाश सिराधना, आर्यन, हर्षित, योगेश सिराधना, विक्की कुमावत, सचिन सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Related Articles