चिड़ावा में ट्यूबवेल निर्माण शुरू:75 घरों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद
चिड़ावा में ट्यूबवेल निर्माण शुरू:75 घरों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद
चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड 13 में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए बोरवेल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह बोरवेल पंचायत समिति कार्यालय के पीछे राजस्थान ग्रामीण बैंक के पास बनाया जा रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र के लगभग 75 घरों को लाभ मिलेगा।
बोरवेल का शिलान्यास समारोह गुरुवार शाम को किया गया। इसमें समाजसेवी शीशराम हलवाई मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भाजपा युवा नेता राजेश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
इस अवसर पर मनोज बुडानिया, जितेंद्र गाडोदिया, महावीर, सुरेंद्र, जीतू, गौरव गोयल, सरदार राम, महेंद्र, ओमप्रकाश, रतनलाल, सीमा, गीता देवी, प्रेम देवी, माया, उम्मेद, प्रेम, राधा कंवर, मुकेश कंवर, गुड्डी देवी, मुनेश कंवर और विमला सहित कई वार्डवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2204680

