देवता में 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण: विधायक धर्मपाल गुर्जर ने 6 विकास कार्यों का किया उद्घाटन
विधायक धर्मपाल गुर्जर ने गांव में विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के देवता गांव में शुक्रवार को 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण विधायक धर्मपाल गुर्जर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रघुवीर सिंह कसाना ने की। इस दौरान विधायक ने फीता काटकर उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सीएमएचओ छोटेलाल गुर्जर, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, डॉ. दीपक जोशी, सुभाष तातीजा, एडवोकेट रोताश मनक्स, वबलु अवाना, सुरेन्द्र काजला, राजकुमार निर्वाण, प्रीतम शर्मा, शिवराज सिंह शेखावत, बजरंग काजला, विधाधर ढाका, शीशराम गुरुजी एवं सूबेदार नत्थूसिंह तातीजा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक ने कुल 6 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 55 लाख रुपये की लागत से बना राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 7 लाख रुपये की लागत से बना स्टेज, टीनशेड एवं इंटरलॉकिंग कार्य, तथा मुख्य सड़क से जीवनराम, फूलाराम कसाना, श्रीराम राजपूत एवं हंसराम कसाना के घर तक बनी इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण शामिल रहा। ग्रामीणों ने विधायक का 51 किलो फूलमाला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

अपने संबोधन में विधायक धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि देवता ग्राम पंचायत में पिछले 2 वर्ष 6 महीने में 4 करोड़ 17 लाख 19 हजार रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि खेतड़ी अस्पताल में ट्रोमा सेंटर की सौगात मिली है, जिसे अगले 6 महीने में शुरू किया जाएगा, वहीं क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये के कार्य किए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच रघुवीर सिंह कसाना ने ग्रामीणों की ओर से विभिन्न विकास कार्यों की मांग रखी, जिस पर विधायक ने विधायक कोष से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं युवाओं ने ट्रैक निर्माण, पानी की टंकी, हॉल एवं मैदान की चारदीवारी की मांग रखी, जिसे विधायक ने स्वीकृति देने की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन प्रभु राजोता ने किया। इस अवसर पर बच्चन सिंह बजाड़, रामजीलाल पहलवान, रामेश्वर बोहरा, जीवनराम कसाना, नंदलाल मरोडिया, बहादुर मल मरोडिया, ओंकार प्रधान, शीशराम गुरुजी, बसता राम, मनक्स, सूबेदार बुधराम, शंभू शेखावत, रामपाल हवलदार, प्रभु कसाना, सूबेदार देशराज, सज्जन बजाड़, अमर सिंह बजाड़, दुर्गा कसाना, मनपाल राजू जांगिड़, कृष्णा कुमावत, विक्रम कसाना, मालाराम कसाना, महेश मनक्स, रामचंद्र कसाना, रावस्वरूप मनक्स महिला नर्सिंग स्टाफ एएनएम ममता, सरिता, सुनीता एवं सुशीला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2107133


