सिद्धमुख में चना खरीद केंद्र पर तुलाई में गड़बड़ी:किसानों ने जांच और कार्रवाई की मांग की, मौके पर पहुंचे अधिकारी
सिद्धमुख में चना खरीद केंद्र पर तुलाई में गड़बड़ी:किसानों ने जांच और कार्रवाई की मांग की, मौके पर पहुंचे अधिकारी
सादुलपुर : सादुलपुर के सिद्धमुख स्थित राजफैड के चना खरीद उपकेंद्र पर किसानों ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे में गड़बड़ी और खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने राजफैड, जयपुर के प्रबंध निदेशक को शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
50 किलो दिखाया बोरियों का वजन
किसानों का आरोप है कि क्रय-विक्रय सहकारी समिति राजगढ़ द्वारा संचालित इस चना खरीद केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तुलाई के दौरान 52.5 किलोग्राम वजन वाली बोरियों का वजन 50 किलोग्राम दर्शाया जा रहा था। किसानों को तब संदेह हुआ जब उनके द्वारा पहले से तौलकर लाई गई बोरियों का वजन केंद्र पर कम निकला। इसके बाद दोबारा तुलाई करने पर कथित गड़बड़ी सामने आने का दावा किया गया।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
शिकायत में बताया गया है कि मामले की सूचना मिलने पर राजफैड के क्षेत्रीय अधिकारी, तहसील प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मौजूदगी में भी कांटे पर 2.5 से 2.7 किलोग्राम तक कम वजन दर्ज हो रहा था। किसानों ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे के वार्षिक सत्यापन प्रमाण पत्र की मांग की, लेकिन संबंधित कर्मचारी इसे प्रस्तुत नहीं कर सके।
शिकायतकर्ताओं ने केंद्र से जुड़े कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों और पदाधिकारियों पर मिलीभगत कर किसानों और राजफैड को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्व की खरीद प्रक्रियाओं की भी जांच कराने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, एक कथित वायरल ऑडियो का हवाला देते हुए वित्तीय अनियमितताओं और लेनदेन के आरोप भी लगाए गए हैं।
निष्पक्ष जांच की मांग
किसानों ने राजफैड प्रबंधन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच करवाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा खरीद केंद्र के संचालन में हुई कथित अनियमितताओं की पड़ताल कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2184180

