[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मीडिया राउंड टेबल आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मीडिया राउंड टेबल आयोजित

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मीडिया राउंड टेबल आयोजित

सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत मीडिया राउंड टेबल कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिले में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा मीडिया प्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए।

जिला कलेक्टर ने बताया कि 25 मई से शुरू हुए अभियान के तहत जिले में 14 हजार से अधिक जल संरक्षण कार्य किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिले के औसत भूजल स्तर में लगभग 3 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। 5 जून से अभियान “हरियालो राजस्थान” के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि एमजेएसए 2.0 के तहत स्वीकृत 124 कार्यों में से 72 पूर्ण हो चुके हैं तथा 830 फार्म पॉण्ड, टांके और एनीकट निर्माण कार्यों की स्वीकृति जारी की गई है।

बैठक में नगर परिषद, वन विभाग, भूजल विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। मीडिया प्रतिनिधियों ने वर्षा जल संचयन, भूजल संरक्षण और जनजागरूकता बढ़ाने संबंधी सुझाव दिए, जिन पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी, सहायक निदेशक जनसंपर्क पूरणमल, एपीआरओ राकेश कुमार ढाका, अधीक्षण अभियंता (वाटरशेड) रमेश कुमार मीणा, उप वन संरक्षक दीपक कुमार, अधिशाषी अभियंता (सिंचाई) नथमल खेदड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी,जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश जेमन, भूजल विभाग से पूनम सिरावता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles