[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

40 फीट सड़क चौड़ाईकरण अभियान को मिला जनसमर्थन, वार्डवासियों ने स्वेच्छा से हटाया अतिक्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

40 फीट सड़क चौड़ाईकरण अभियान को मिला जनसमर्थन, वार्डवासियों ने स्वेच्छा से हटाया अतिक्रमण

40 फीट सड़क चौड़ाईकरण अभियान को मिला जनसमर्थन, वार्डवासियों ने स्वेच्छा से हटाया अतिक्रमण

सीकर : शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद सीकर द्वारा चलाए जा रहे सड़क चौड़ाईकरण अभियान को स्थानीय नागरिकों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। पुलिस लाइन रोड स्थित रेलवे फाटक नंबर-2 (पुरोहित जी की ढाणी) से शिव मंदिर तक 40 फीट सड़क चौड़ीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

नगर परिषद द्वारा पूर्व में नियमानुसार अतिक्रमण चिन्हांकन की कार्रवाई की जा चुकी थी। इसके बाद क्षेत्र के कई वार्डवासियों ने स्वेच्छा से आगे बढ़कर अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। बुधवार को भी बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य में सहयोग देते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाए।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क संकरी होने के कारण यहां अक्सर यातायात जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क चौड़ाईकरण पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि सड़क चौड़ाईकरण का कार्य मास्टर प्लान एवं जोनल प्लान के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शहर के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि सुनियोजित और आधुनिक शहर का निर्माण प्रशासन एवं आमजन की सहभागिता से ही संभव है। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए जा रहे ऐसे विकास कार्य शहर को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नगर परिषद ने नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इसी तरह के जनसहयोग से सीकर शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Related Articles