सुजानगढ़ में जल निकासी पाइपलाइन टूटी:20 से ज्यादा लीकेज, किसान परेशान; ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
सुजानगढ़ में जल निकासी पाइपलाइन टूटी:20 से ज्यादा लीकेज, किसान परेशान; ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की चापटिया तलाई से पानी उठाकर शहर से बाहर डालने वाली पाइपलाइन का रखरखाव नहीं होने के कारण यह जगह जगह से टूट गई है। कई जगह लीकेज होने के कारण यह आने वाली बारिश में उपयोगी होती नजर नहीं आ रही।
रास्ते में ही बह जाता है पानी
पाइपलाइन खराब होने के कारण जिस खेत को पानी छोड़ने के लिए तय किया गया था। वहां तक पानी नहीं पहुंच रहा है। खेत मालिक राजकुमार बेड़ा ने बताया कि नगर परिषद के द्वारा उनका 38 बीघा खेत उनके पिता रतनलाल और उनकी सहमति से पानी छोड़ने के लिए लिया गया था। जिसको लेकर एसटीबी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पाइपलाइन डाली थी।
दो किलोमीटर से ज्यादा लंबी यह पाइपलाइन अब क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें करीब 20 जगह लीकेज है। जिसके कारण पानी खेत में जाने की बजाय रास्ते में ही बह जाता है। इसके चलते खेत में एक बीघा में बनाई डिग्गी का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
बेड़ा ने आरोप लगाया कि यहां 5 केजी क्वालिटी की पाइपलाइन डलनी चाहिए थी, लेकिन 4 केजी से भी कमजोर क्वालिटी की पाइपलाइन डाली है। 5 साल रखरखाव की शर्त के बावजूद ठेकेदार ने कभी इस लाइन को नहीं संभाला। उन्होंने बताया कि कई बार फोन करने के बावजूद ठेकेदार ने कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि एक बार फिर बरसात की सीजन आने वाली है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने मामले को लेकर पिछली जनसुनवाई के दौरान इसकी शिकायत की थी। लेकिन अधिकारियों ने मामले पर ध्यान नहीं दिया।
रास्ते में रहने वाले किसान जयपाल सिंह ने बताया कि कई जगह हुए लीकेज से रास्ता जाम हो जाता है। जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है।
एईएन बोले-नोटिस जारी करवाएंगे
मामले को लेकर एईएन विक्रम जोरवाल ने कहा कि हमें इस पाइपलाइन की शिकायत मिली है। सम्बंधित फर्म इसके रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। लापरवाही को लेकर नोटिस जारी करवाएंगे। ठेकेदार को लीकेज निकालने के लिए पाबंद करेंगे। साथ ही मौके पर दौरा कर समाधान भी करवाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2184179

