देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के लिए मीडिया सबसे प्रभावी माध्यम है। मीडिया के सहयोग से जल बचाने का संदेश आमजन तक पहुंचाकर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में तालाबों की सफाई, जोहड़ों के पुनर्जीवन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और वर्षा जल संचयन से जुड़े कार्य व्यापक स्तर पर किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान के तहत प्रवासी नागरिकों, भामाशाहों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जल स्रोतों के संरक्षण और जीर्णोद्धार पर विशेष कार्य हो रहा है। ग्राम से जिला स्तर तक अब तक 12 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें डेढ़ लाख से अधिक लोगों की भागीदारी रही है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने बताया कि पंचायत स्तर पर जल स्रोतों की पहचान, सफाई, गहरीकरण, पौधारोपण और श्रमदान जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों ने भी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए, जिन पर जिला प्रशासन ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बैठक में जनगणना-2027 की तैयारियों, हरियालो राजस्थान अभियान और जल संरक्षण गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र गोयल, सहायक प्रोग्रामर सुनील ढाका, गुरप्रीत लबाना, मंगेज सिंह, प्रदीप कुमार माली, संजय गोयल, विजय रक्षक, मोहित चौबे, दूलीचंद, राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us