मोबाइल से दूरी, मेहनत से दोस्ती… और मुकुंदगढ़ की बेटी ने पहन ली वायुसेना की वर्दी!
मोबाइल से दूरी, मेहनत से दोस्ती... और मुकुंदगढ़ की बेटी ने पहन ली वायुसेना की वर्दी!
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : कस्बे के वार्ड संख्या 16 निवासी प्रतीक्षा स्वामी, पुत्री दिनेश कुमार स्वामी, के भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) में चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर आश्रम में संत योगी सुंदरनाथ के सानिध्य में आयोजित समारोह में प्रतीक्षा का माल्यार्पण, साफा, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर विनोद स्वामी ने बताया कि प्रतीक्षा ने बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर सेल्फ स्टडी के माध्यम से प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सम्मान समारोह में प्रतीक्षा स्वामी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी एकाग्रचित होकर नियमित अध्ययन करें तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाकर अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखा।
एयरफोर्स में चयन होने पर पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा एवं युवा नेता डॉ. राजपाल शर्मा ने दूरभाष पर प्रतीक्षा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, तहसीलदार कमलेश चेजारा, निवर्तमान चेयरमैन मनीष चौधरी, पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, प्रमोद पचलंगिया, पंडित आदित्य नारायण सुरोलिया, रमेश दर्जी, गीगराज सैनी, चंद्रपाल दूलर, जितेंद्र पोरवाल, अरविंद चौबे, दौलतराम सैनी, सीताराम, ओमप्रकाश, शंभूदयाल, श्यामलाल, दिनेश, आशाराम, विक्रम, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2192313

