खेतड़ी के श्योलपुरा स्कूल में जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया निर्माण; जेईएन के आश्वासन पर फिर शुरू हुआ काम
ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच कहासुनी, पुरानी छत को बिना खुरचे सीमेंट डालने तथा बरामदे में पुरानी पट्टियों के उपयोग पर उठे सवाल
सूचना मिलने पर समग्र शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियंता भूपसिंह यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें पुरानी छत को बिना खुरचे सीमेंट डालने तथा बरामदे में पुरानी पत्थर पट्टियों के उपयोग को लेकर अपनी आपत्तियों से अवगत कराया।जेईएन यादव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुरानी छत को खुरचने के बाद ही सीमेंट डाली जाएगी तथा विद्यालय की पुरानी पत्थर पट्टियों की राशि ठेकेदार के बिल में नहीं जोड़ी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण सहमत हो गए और निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया गया।मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य चुन्नीलाल, लीलाधर तंवर, महेंद्र तंवर, बहादुर, श्योराम तंवर, प्रहलादराम, भादरमल, मानसिंह, अमरसिंह कसाना, प्रसादराम तंवर और घीसाराम तंवर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2192313

