[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया की जिला स्तरीय बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

ओबीसी वर्ग के अधिकारों और सामाजिक न्याय को लेकर उठाई गईं 10 प्रमुख मांगें

बैठक में सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल तंवर, जिला संयोजक डॉ. अशोक जांगिड़, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, संरक्षक राधेश्याम स्वामी, चानण मल सैनी, ओमप्रकाश तंवर (सैन), हरिकिशन जांगिड़, रिछपाल सिंह चारण, बैजू राम जांगिड़, महावीर स्वामी, भंवर सिंह परिहार, भंवरलाल जांगिड़, दयाचंद प्रजापत, दिनेश कुमार गहलोत (सैन), डूंगर सिंह, लिखमीचंद प्रजापत पार्षद तथा चुन्नीनाथ योगी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में ओबीसी वर्ग के हितों से संबंधित 10 प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें वर्ष 2027 की जनगणना में अनुच्छेद-340 के तहत ओबीसी कॉलम जोड़ने, राजस्थान में ओबीसी वर्गीकरण लागू करने, जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर ओबीसी छात्रावास खोलने, ओबीसी बोर्ड में नियुक्तियां करने, नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त करने, पंचायतीराज एवं नगरीय निकायों में मूल ओबीसी को अलग आरक्षण देने, रोहिणी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, राजस्थान में जातिगत सर्वे कराने, ओबीसी आरक्षण 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने तथा ईडब्ल्यूएस आरक्षण सभी गरीब वर्गों को समान रूप से लागू करने की मांग शामिल रही।

बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह की 96वीं जयंती के अवसर पर 24 जून 2026 को प्रत्येक घर में पांच दीपक जलाकर उनके योगदान को याद करने तथा 25 जून को आयोजित विचार गोष्ठी में युवा एवं महिला शक्ति सहित अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया।

साथ ही 25 जून तक प्रतिदिन शाम 7 बजे ओबीसी समाज में शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जागरूकता के लिए मोहल्ला एवं ग्रामीण स्तर पर बैठकों के आयोजन का निर्णय लिया गया।

बैठक में सत्यनारायण सैनी, ताराचंद सैनी, बजरंग लाल सैनी, कृष्ण कुमार सैनी, प्रभुदयाल सैनी, केसरदेव सैनी, विजेंद्र सैनी, विनोद रक्षक सेन, हीरालाल प्रजापत, सुरेंद्र कुमार सैनी, सुभाष सैनी, किशनलाल सैनी, पवन कुमार सैनी, गंगाधर प्रजापत, रमेशचंद्र सैनी, धर्मेंद्र प्रजापत, अनिल सैनी, संपत जांगिड़, महेंद्र सैनी, मनीष सैनी, अभिषेक सैनी, प्रदीप सैनी, राजेश प्रजापत, डूंगरमल प्रजापत, देवकीनंदन स्वामी, अशोक सैनी, विशाल सैनी, कपिल सैनी, अमन सैनी, दिलीप कुमार एवं धीरज पवार (सैनी) सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव चंद्रमोहन सैनी ने किया।

Related Articles