कानडवास में जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप:ग्रामीणों ने मटका लेकर कार्यालय के आगे दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी दी
कानडवास में जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप:ग्रामीणों ने मटका लेकर कार्यालय के आगे दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले कानडवास के ग्रामीणों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर आपणी योजना कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन में बड़े स्तर पर घोटाले का आरोप लगाया है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मटके लेकर जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया। उनका आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में नई पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है।
अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष काशीराम सहारण ने बताया- योजना के अंतर्गत गांव में पाइपलाइन नहीं डाली गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने पाइपलाइन को खुर्द-बुर्द कर दिया है, जिसके कारण गांव के लगभग 80 फीसदी घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मी में ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदर्शन में मालाराम, रजीराम, लूणाराम, मनीराम, मोहन राम, राकेश, विकास, भंवरलाल, हरिराम सहारण, गिरधारीलाल, रफीक खां, महावीर, नेमाराम, निजाम खां, साबिर खां और चेतराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2184182

