केसीसी प्रोजेक्ट के कंसनटेटर प्लांट में हादसा : टीनशेड से गिरकर ठेका कर्मचारी की मौत, एक साल पहले भी कर्मचारी हुआ था घायल
केसीसी प्रोजेक्ट के कंसनटेटर प्लांट में हादसा : टीनशेड से गिरकर ठेका कर्मचारी की मौत, एक साल पहले भी कर्मचारी हुआ था घायल
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केसीसी प्रोजेक्ट के कंसनटेटर प्लांट में शुक्रवार को एक ठेका कर्मचारी की टीनशेड से गिरकर मौत हो गई। वह टीनशेड लगाने का काम कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान बनवास निवासी सुभाष चंद्र (43) पुत्र हरिराम मेघवाल के रूप में हुई है। वह पिछले पांच महीने से केसीसी प्रोजेक्ट में रिलेक्स मैकेनिकल एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए ठेकेदार के अधीन टीनशेड लगाने का काम कर रहा था।
कंसनटेटर प्लांट में हादसा
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कंसनटेटर प्लांट में काम करते समय सुभाष चंद्र अचानक नीचे गिर गए। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत केसीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही केसीसी प्रोजेक्ट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

दो बेटे कर रहे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
सुभाष चंद्र के दो बेटे हैं, मंदीप और प्रीतम, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई ताराचंद भी केसीसी प्रोजेक्ट में एसएमएस ठेका कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि छोटे भाई अमर सिंह मृतक के साथ ही काम करते थे। सिंघाना पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी एकत्र की।
टीनशेड के काम में ये दूसरी घटना
ठेका मजदूर अध्यक्ष रवींद्र फौजी ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रोजेक्ट में टीनशेड के कार्य के दौरान यह दूसरी घटना है। करीब एक साल पहले भी बैंडिंग बिल्डिंग में टीनशेड लगाते समय एक कर्मचारी ऊपर से गिरकर घायल हो गया था। उन्होंने ठेकेदार पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एचसीएल ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। फौजी ने दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ न्यायिक लड़ाई लड़ने की बात कही।

परिजनों की रिपोर्ट पर करेंगे कार्रवाई-एएसआई
एएसआई राजवीर सिंह ने बताया- प्रोजेक्ट में टीनशेड पर कार्य के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर लिया गया है और परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2107133


