[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पुलिस ने जयसिंह स्कूल में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम:छात्रों को मादक पदार्थों, साइबर अपराधों और ‘राजकॉप सिटीजन ऐप की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पुलिस ने जयसिंह स्कूल में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम:छात्रों को मादक पदार्थों, साइबर अपराधों और ‘राजकॉप सिटीजन ऐप की दी जानकारी

खेतड़ी पुलिस ने जयसिंह स्कूल में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम:छात्रों को मादक पदार्थों, साइबर अपराधों और 'राजकॉप सिटीजन ऐप की दी जानकारी

खेतड़ी : खेतड़ी की जयसिंह राजकीय स्कूल में पुलिस ने एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और समस्त स्टाफ को आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया गया।

थानाधिकारी मोहनलाल ने छात्रों को मादक पदार्थों जैसे गांजा, अफीम, चरस और स्मैक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने मादक पदार्थों का सेवन करने वालों और उनकी बिक्री करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया।

सिटीजन ऐप की दी जानकारी

कार्यक्रम में मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले साइबर अपराधों और उनकी रोकथाम के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। सभी अध्यापकों और छात्र-छात्राओं को ‘राजकॉप सिटीजन ऐप’ डाउनलोड करने और उसका उपयोग करने के तरीके बताए गए।

पुलिस ने ‘सजग पड़ोसी योजना’ के बारे में भी जानकारी दी। इसके तहत आस-पड़ोस के मकानों में बाहरी लोगों, किरायेदारों की आवाजाही और घरेलू नौकरों के सत्यापन को सिटीजन ऐप के माध्यम से करवाने की सलाह दी गई। छात्रों को साइबर पोर्टल के टोल-फ्री नंबर, महिला गरिमा नंबर और अन्य आपातकालीन सुविधाओं के टोल-फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, सुभाष चंद्र, रोहिताश सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles