[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी खुर्द स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह:भामाशाहों ने 10 साईकिल, टेबल टेनिस टेबल की भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी खुर्द स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह:भामाशाहों ने 10 साईकिल, टेबल टेनिस टेबल की भेंट

पचेरी खुर्द स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह:भामाशाहों ने 10 साईकिल, टेबल टेनिस टेबल की भेंट

पचेरी खुर्द : पचेरी खुर्द के शहीद भूपसिंह राजकीय स्कूल में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भामाशाहों ने मेधावी छात्रों को 10 साइकिलें भेंट कीं और विद्यालय को एक टेबल टेनिस टेबल भी प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद यादव थे, जबकि बलवीर सिंह आर्य और घीसाराम यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद यादव ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और निरंतर मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने जोर दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

यादव ने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें और उन्हें राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।

समारोह में बोर्ड परीक्षा (कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं) में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल दस विद्यार्थियों को भामाशाह हनुमान यादव द्वारा साइकिलें भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी मेधावी विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भामाशाह बजरंग लाल जांगिड़ (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), इंस्पेक्टर भीखाराम और मूलचंद शर्मा ने विद्यालय में खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु एक टेबल टेनिस टेबल भेंट की।

इस मौके पर शारीरिक शिक्षक राजवीर सांगवान, सूबेदार रतिराम यादव, छाजूराम यादव, प्रहलाद भगत, वीरेंद्र यादव, राजसिंह यादव, राजपाल यादव, कृष्ण कुमार, भीमदत्त शर्मा, फूलसिंह, रूडाराम यादव, अशोक कुमावत, राजेंद्र जांगिड़, शेरसिंह, रामचन्द्र, श्यामलाल, सुरेश जांगिड़ और बस्तीराम सहित कई व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles