[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीर ग़ुलाम नसीर नज़मी सुलैमानी फ़ख़री निज़ामी चिश्ती अल्फ़ारूक़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीर ग़ुलाम नसीर नज़मी सुलैमानी फ़ख़री निज़ामी चिश्ती अल्फ़ारूक़ी

(सज्जादानशीन व मुतवल्ली) का‌ चूरू पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌भाई जी चौक स्थित राणा जी के नोहरे में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया ‌ जिसमें कोंम चेजारा की तरफ से महम्मुद अली राणा के ‌ नेतृत्व में दरगाह शरीफ हज़रत ख़्वाजा हाजी मुहम्मद नजमुद्दीन सुलैमानी फ़तेहपुर शेखावाटी के‌ मुख्य ‌ गद्दिनशीन ‌ का चूरू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया जीसमें 51 किलो की फूलमाला एवं फुल बरसाकर ‌ कोम चेजारान की तरफ से साफा बांधकर दस्तारबंदी की गई। ‌ एवं हजरत ख्वाजा नज़्म सरकार ‌ की शान में कव्वालियों का आयोजन किया गया जिसमें चूरू की मशहूर कव्वाल मिश्री एंड पार्टी ने आपकी शान में कव्वालियों की शमा बांधा ‌राणा जी के नोहरे को ‌ खूबसूरत लाइटिंग ‌व आतिशबाजी से सजाया गया था।

पीर ‌गुलाम नासिर साहब ने अपने साहबजादे पीर गुलाम नजम को अपना जानशीन सज्जादा नशीन मुतवली दरगाह हज़रत पीर हाजी नजमुद्दीन सुलेमानी फतेहपुरी को ‌ मुकर्रर किया इस खुशी में यह समारोह आयोजित किया गया था ।‌ आपका चूरू की सर जमीन पर जोरो-ओ -सोर से इस्तकबाल किया गया। कौम चेजारान की तरफ से सदर फारूक, खजांची मोहम्मद यूसुफ ,सचिव फारूक चौहान,‌ महम्मुद राणा, इलियास राणा,‌ अली शेर सिसोदिया, आदि ने ‌ सिरजा शरीफ पेश किया। और कोम की तरफ से दावते आम लंगर रखा गया। जो देर रात तक चला।

जिसमें मांगीलाल, फारूक‌,‌ कासम, अकबर, आमीन, जाकिर, अब्दुल लतीफ, खुर्शीद, जाफर लीलगर ,सलीम लीलगर, निजाम लीलगर,‌ असलम सिक्का, रमजान, अयूब खान, महबूब खान, जाकिर झारिया वाला, मोहम्मद रफीक चौहान,‌ यूनुस चेजारा, साहिल, आदि ‌ उपस्थित रहे व सहयोग किया। समारोह के अंतिम चरण में पीर गुलाम नसिर साहब ने ‌ समाज में बेहतरीन ‌ खिदमात के लिए ‌ शहर के चार ‌ शख्सियत को ‌ मोमेंटो देकर नवाजा गया ‌। जिसमें कौम चेजारान के सदर युसूफ चेजारा एवं पत्रकार मोहम्मद अली पठान, ‌ इमाम मौलाना मुततिउर रहमान,‌ शायर इदरीस खत्री चूरवी की दरगाह की तरफ से दस्तारबंदी की गई ‌और सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शायर इदरीश राज़ ‌चुरवी ने किया ‌ पीर साहब ने देश दुनिया में भाईचारा अमन शांति की दुआएं की। आयोजक महम्मुद राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles