काटली नदी के दोनों तटों पर हरित पट्टिका बनाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
काटली नदी के दोनों तटों पर हरित पट्टिका बनाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शेखावाटी की जीवन रेखा मानी जाने वाली काटली नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर जन अभियान तेज हो गया है। नदी के दोनों तटों पर व्यापक वृक्षारोपण कर हरित पट्टिका विकसित करने तथा सहायक नालों व जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई गई है।
सरस्वती रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट सोसायटी, झुंझुनूं द्वारा संचालित “काटली नदी बचाओ जन अभियान” के तहत गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपकर विस्तृत योजना प्रस्तुत की गई। ज्ञापन में नदी के उद्गम स्थल पर बने बांध, एनीकट के साथ-साथ जोधपुरा, सुनारी, मैनपुरा, हीरवाना एवं बगड़ क्षेत्र के पास जल सोखता बांध बनाकर उनमें सिंधु जल प्रवाहित करने का प्रस्ताव रखा गया।
अभियान संयोजक सुभाष कश्यप के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता और शिक्षाविदों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन प्रस्तुत किए।
ज्ञापन में मांग की गई कि काटली नदी के उद्गम क्षेत्र के नालों और जल स्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए नदी का सीमांकन किया जाए। साथ ही, दोनों तटों पर स्थानीय जलवायु के अनुरूप दीर्घायु वृक्षों का रोपण कर हरित पट्टिका विकसित की जाए, जिससे पर्यावरण संतुलन कायम रखा जा सके।
मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में नदी के अतीत और वर्तमान की स्थिति का उल्लेख करते हुए इसके पुनर्जीवन से स्थानीय आबादी को होने वाले लाभों को विस्तार से बताया गया। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अभियान संयोजक सुभाष कश्यप ने बताया कि आगामी दिनों में सीकर, झुंझुनूं और चूरू के जिला कलेक्टरों के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र के सांसदों बिजेंद्र ओला, राहुल कस्वां और अमराराम को भी प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे, ताकि इस महत्वपूर्ण नदी के संरक्षण हेतु व्यापक स्तर पर पहल की जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2103202


