भापर के राजकीय विद्यालय में तिरंगा स्मारक का हुआ लोकार्पण
भापर के राजकीय विद्यालय में तिरंगा स्मारक का हुआ लोकार्पण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : क्षेत्र के ग्राम भापर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय नौरंगलाल गुरावड़िया की पुण्य स्मृति में निर्मित तिरंगा स्मारक का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। यह स्मारक उनकी अर्द्धांगिनी घोघड़ी देवी तथा पुत्र राजेश कुमार (सहायक उप निरीक्षक, दिल्ली पुलिस), प्रवीण कुमार एवं मुकेश कुमार द्वारा बनवाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सूरजगढ़ के विकास अधिकारी गणेशा राम जाखड़ रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत काजड़ा की प्रशासक मंजू तंवर ने की। विशिष्ट अतिथियों में खंड शिक्षा अधिकारी सज्जन कुल्हार, सहायक विकास अधिकारी सुरेश कुमार, पीईईओ राजेश शर्मा, एएओ प्रवीण यादव, सहायक उप निरीक्षक सुभाष, थाना सूरजगढ़ से कल्याण सिंह व विकास, संस्था प्रधान अनिता यादव तथा वयोवृद्ध सरस्वती बुडानिया शामिल रहे।
अतिथियों ने तिरंगा स्मारक का लोकार्पण कर गुरावड़िया परिवार का शॉल व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं गुरावड़िया परिवार ने भी अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर एवं पुस्तक भेंटकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन ने स्वर्गीय नौरंगलाल गुरावड़िया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय में तिरंगा स्मारक की स्थापना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रेरणादायी कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में पंचायत की ओर से भामाशाह गुरावड़िया परिवार का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर, दलीप बुडानिया, मनजीत सिंह तंवर, रोहिताश्व बुडानिया, चंद्रवीर बुडानिया, मंगेज सैन, महेन्द्र सिंह डीलर, उम्मेद सिंह बुडानिया, चंद्रभान, दरिया सिंह डीके, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, संजय सैन, मनोज सैन, हवा सिंह, विष्णु नायक, हनुमान बेडवाल, डालाराम, हेमराज कुमावत, प्रहलाद नायक, हरिराम कुमावत ,सुरेश बुडानिया, मोहर सिंह धींवा, हजारीलाल, राजू महला, सुभाष मेघवाल, उम्मेद सिंह, सत्यवीर धींवा, प्रभुदयाल, बसंत लाल, मंगलाराम, ओमप्रकाश कुमावत, संत कुमार, अमित कुमार, होशियार सिंह सिंगाठिया, अशोक कुमावत, विकास बुडानिया आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया, जबकि अध्यक्ष मंजू तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2103167


