[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाडोदा गांव में मुख्य रास्ते पर गंदगी-कीचड़ जमा:पानी की निकासी नहीं होने के कारण बनी स्थिति, ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

गाडोदा गांव में मुख्य रास्ते पर गंदगी-कीचड़ जमा:पानी की निकासी नहीं होने के कारण बनी स्थिति, ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी

गाडोदा गांव में मुख्य रास्ते पर गंदगी-कीचड़ जमा:पानी की निकासी नहीं होने के कारण बनी स्थिति, ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी

नेछवा : नेछवा कस्बे के ग्राम गाडोदा में बीते छह साल से गंदगी और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के कई प्रयासों के बावजूद गांव की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर और कीचड़ युक्त नालियां देखी जा सकती हैं। पीठाधीश्वर महावीर यति महाराज ने शिव मठ गाडोदा धाम के आसपास की गंदगी को इसका एक प्रमुख उदाहरण बताया है। इसके अलावा, गाडोदा गांव में विद्यालय, मुख्य चौक, सोला स्टैंड, नायक मोहल्ला और गोगामेड़ी के पास भी भारी गंदगी मौजूद है।

लक्ष्मणगढ़-सालासर सड़क पर गंदा पानी जमा होने से स्कूली बच्चों और पैदल यात्रियों को आवागमन में कठिनाई होती है, जिससे उनके गिरने का खतरा बना रहता है। समाजसेवी गोवर्धन महिया ने बताया कि कीचड़ युक्त नालियों से गलियां भरी होने के कारण रात में निकलना मुश्किल हो जाता है, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, घरों का दूषित पानी गलियों में बहता है और ट्रैक्टरों के गुजरने पर यह स्थिति और भी बिगड़ जाती है। ग्रामीणों और गोवर्धन महिया ने आरोप लगाया है कि पिछले पांच सालों में जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है।

ब्रह्मलीन संत गुलाब यति महाराज की बरसी में उप मुख्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं के शामिल होने के बावजूद शिव मठ गाडोदा धाम में गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। एक वायरल वीडियो के बाद विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने अस्थायी समाधान करवाया था, लेकिन चार दिन बाद ही गंदा पानी फिर से जमा होने लगा।

Related Articles