सीकर में मनाया गया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस, पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान; SP नूनावत ने ली सलामी
24 पुलिस कर्मचारियों को सर्वोत्तम 36 अतिउत्तम 53 उत्तम सेवा चिन्ह देकर किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर के पुलिस लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गुरुवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की, जिसकी सलामी जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने ली।
कार्यक्रम की शुरुआत परेड से हुई, जिसमें पुलिस बल ने अनुशासन और एकरूपता का प्रदर्शन किया। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी नूनावत ने पिछले वर्ष उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 24 पुलिस कर्मचारियों को “सर्वोत्तम”, 36 को “अति उत्तम” और 53 को “उत्तम सेवा चिन्ह” प्रदान कर सम्मानित किया।

खेलकूद और अन्य गतिविधियां
स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों ने रस्साकशी सहित विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया।
दिनभर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि स्थापना दिवस के तहत दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह परेड और सम्मान समारोह के बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं और रक्तदान शिविर आयोजित हुए, वहीं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।
365 दिन सेवा में तत्पर पुलिस
एसपी नूनावत ने कहा कि पुलिसकर्मी वर्ष के 365 दिन आमजन की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। आम लोगों को मिलने वाली छुट्टियों के बावजूद पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर रहते हैं, ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनी रहे और नागरिक सुरक्षित रहें। उन्होंने सभी जवानों को इसी समर्पण और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2205048


