मृत व्यक्ति को कागजों में जिंदा दिखाकर जमीन हड़पी:फर्जी वसीयत मामले में चूरू पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
मृत व्यक्ति को कागजों में जिंदा दिखाकर जमीन हड़पी:फर्जी वसीयत मामले में चूरू पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
चूरू : चूरू की कोतवाली पुलिस ने फर्जी वसीयत के जरिए जमीन हड़पने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक मृत व्यक्ति को कागजों में जिंदा दिखाकर उसके नाम से फर्जी वसीयत तैयार की गई थी। आरोपियों ने झूठे गवाहों के सहारे जमीन पर कब्जा कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृत व्यक्ति की मौत के करीब 11 महीने बाद उसके नाम से यह फर्जी वसीयत बनाई गई थी।
कोतवाली थाना के एएसआई राजू सिंह ने बताया कि झुंझुनूं जिले के महनसर निवासी विक्रम सिंह ने 11 अगस्त 2024 को कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। विक्रम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके परिवार की पैतृक कृषि भूमि का कभी कानूनी बंटवारा नहीं हुआ था, जिसका फायदा उठाकर यह साजिश रची गई।
शिकायत के अनुसार, गिरधारी सिंह नाम के व्यक्ति की मृत्यु 5 जुलाई 2006 को हो चुकी थी। इसके बावजूद, आरोपियों ने उसकी मौत के बाद उसके नाम से फर्जी वसीयत तैयार कर उसे कोर्ट में पेश किया। मामले को मजबूत दिखाने के लिए झूठे गवाह भी पेश किए गए, जिन्होंने कोर्ट में गलत बयान दिए और फर्जी दस्तावेजों को सही साबित करने की कोशिश की।
आरोपियों ने फर्जी बंटवारा पत्र और अन्य कागजात भी तैयार किए और कोर्ट से अपने पक्ष में डिग्री हासिल कर ली। बाद में, उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर जमीन अपने नाम दर्ज करवा ली।
पुलिस ने इस मामले में महनसर निवासी सुधीर कुमार (45) और गजेंद्र सिंह (70) को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2102544


