खेत में जिंदा ग्रेनेड मिलने से दशहत
झुंझुनूं के गांगियासर के पास खेत में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, इलाके में दहशत; सेना को दी गई सूचना
गांगियासर : राजस्थान के (झुंझुनूं) जिले के गांगियासर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ‘जिवण का बास’ में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में एक पुराना लेकिन जिंदा हैंड ग्रेनेड पड़ा मिला। बम की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर बिसाऊ पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है।
समाजसेवी की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवी याकूब खान गांगियासर ने तत्काल बिसाऊ थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। एहतियात के तौर पर खेत के चारों ओर पुलिस की घेराबंदी कर दी गई है ताकि कोई भी नागरिक उसके पास न जा सके।

सेना की विशेष टीम करेगी कार्रवाई
इस मामले में बिसाऊ SHO शेर सिंह ने बताया कि वह फिलहाल कोर्ट के कार्य से बाहर हैं, लेकिन पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया हैं।
SHO के अनुसार:
”ग्रेनेड पुराना है लेकिन उसमें लॉक पिन लगी हुई है, जिससे उसके सक्रिय होने की पूरी संभावना है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत भारतीय सेना (आर्मी) को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही सेना के विशेषज्ञ अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर इसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज करेगा।”

जांच का विषय: कहां से आया ग्रेनेड?
पुलिस के सामने सब से बड़ा सवाल ये हैं कि यह ग्रेनेड इस इलाके में खेत तक कैसे पहुंचा। क्या यह पुराना युद्ध अभ्यास का हिस्सा है या कोई अन्य कारण, इसका खुलासा सेना की जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे संयम बनाए रखें और घटना स्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
यह रिपोर्ट तथ्यों और पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है। सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी नागरिक को ऐसी संदिग्ध वस्तु को छूने या उसके पास जाने की अनुमति नहीं है। जागरूकता के उद्देश्य से यह रिपोर्ट छापी गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2103639


