[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उत्तम सेवा सम्मान से सम्मानित हुए सूरजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, उत्कृष्ट सेवा का मिला प्रतिफल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

उत्तम सेवा सम्मान से सम्मानित हुए सूरजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, उत्कृष्ट सेवा का मिला प्रतिफल

उत्तम सेवा सम्मान से सम्मानित हुए सूरजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, उत्कृष्ट सेवा का मिला प्रतिफल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : राजस्थान पुलिस मुख्यालय एवं जयपुर रेंज के निर्देशानुसार वर्ष 2025 के कोटे में जिले के पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सूरजगढ़ में कार्यरत हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह को उनकी सराहनीय एवं समर्पित सेवाओं के लिए “उत्तम सेवा सम्मान” से नवाजा गया।

यह सम्मान समारोह पुलिस लाइन झुंझुनूं में आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक कावेद्र सिंह सागर ने महेंद्र सिंह को सम्मान चिह्न प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया है, जो अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणादायक है।

महेंद्र सिंह वर्तमान में एचएम के पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने अपने सेवा काल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। उनकी कार्यशैली अनुशासन और जनता के प्रति सकारात्मक व्यवहार ने उन्हें इस सम्मान का पात्र बनाया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी रणजीत सिंह सेवदा वृताधिकारी विकास धींधवाल सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए महेंद्र सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान न केवल महेंद्र सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे थाना सूरजगढ़ और जिले के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles